ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन रविवार 21 जून को सुबह 6 बजे ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग पर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य अतिथि में हुआ।
कार्यक्रम में सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, जिला अध्यक्ष भाजपा जयप्रकाश राजौरिया, जीडीए के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया एवं साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, जिला पंचायत सीईओ सोजन सिंह रावत सहित अन्य अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में शहर के नागरिकों ने योगाभ्यास किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी हुआ।
