अपना शहर

निगमायुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण ; औचक निरीक्षण में समय पर कार्यालय से गैरहाजिर अनेक कर्मचारियों को नोटिस जारी के निर्देश

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रशिक्षण में अनुपस्थित पांच क्षेत्रीय अधिकारियों को नोटिस जारी, यह दो दिनी प्रशिक्षण 26 एवं 27 फरवरी को बाल भवन में रखा था

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने आज शुक्रवार को दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महाराज बाडा क्षेत्र स्थित क्षेत्रीय कार्यालय एवं क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

  निगमायुक्त संघ प्रिय ने क्षेत्रीय कार्यालय क्र.-19 में अवलोकन किया तथा निरीक्षण के दौरान अनेक कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं थे, जिन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उपस्थित कर्मचारियों से सम्पत्तिकर एवं क्षेत्रीय कार्यालय की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की। इसके बाद दौलतगंज क्षेत्र में किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को देखा तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली साथ ही शीघ्र सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे को दिए गए।

 इसके साथ ही निगमायुक्त ने महाराज बाडा स्थित मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया और मौके पर उपस्थित सहायक इंजीनियर से निर्माण कार्य की जानकारी ली गई तथा कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए गए। इसके बाद निगमायुक्त ने शासकीय प्रेस के जीर्णोद्धार कार्य का भी अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जनगणना प्रशिक्षण शिविर में अनुपस्थित 5 क्षेत्रीय अधिकारियों को नोटिस 

 जनगणना कार्य के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर पांच क्षेत्रीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नगर निगम आयुक्त  संघ प्रिय द्वारा जारी आदेशानुसार क्षेत्रीय अधिकारी क्षेत्र क्रमांक 16 प्रगति गोस्वामी, क्षेत्र क्रमांक 12 सुश्री कृतिका विश्वकर्मा, क्षेत्र क्रमांक 14 अनिल श्रीवास्तव, क्षेत्र क्रमांक 3  अभिषेक प्रसाद एवं क्षेत्र क्रमांक 02 तनुजा वर्मा जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य के लिए 02 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बीते दिनों 26 एवं 27 फरवरी 2026 को बाल भवन स्थित एक्यूआई सभागार में रखा गया था, प्रशिक्षण 27 फरवरी 2026 को दोपहर लंच समाप्ति के बाद प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। 

बैजाताल नौकायन का समय परिवर्तित किया; 7 मार्च से दोपहर 2 से रात्रि 9 बजे तक सैलानी कर सकेंगे नौकायन

ग्वालियर नगर निगम की बोट क्लब के नोडल अधिकारी वीरेन्द्र शाक्य के अनुसार नगर निगम आयुक्त  संघ प्रिय के निर्देशानुसार ग्रीष्मकालीन सत्र प्रारंभ होने के कारण बैजाताल नौकायन का समय परिवर्तित किया जा रहा है। अब शनिवार 07 मार्च 2026 से बैजाताल नौकायन का समय दोपहर 2ः00 से रात्रि 9: 00 बजे तक रहेगा। बैजाताल स्थित बोट क्लब पर आने वाले सैलानी अब परिवर्तित स्थित समय पर नौकायन का आनंद ले सकेंगे।सकेंगे।