अपना शहर

PM आवास मानपुर 1 में टंकी की सफाई में लापरवाही को लेकर निगम आयुक्त गंभीर, जांच के आदेश दिए, कार्य में लापरवाही बरतने पर 08 कर्मचारियों को नोटिस जारी

किराया' जमा न करने पर, निगम द्वारा की गयी 5 दुकानें सील, जिसमें फूलबाग चौपाटी के अध्यक्ष राजीव निगम की भी एक दुकान सील की गई है

ग्वालियर। प्रधानमंत्री आवास मानपुर 1 में पानी की टंकी की सफाई मे लापरवाही पाए जाने पर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही रहवासी संघ का गठन आपसी सामंजस्य बनाकर शीघ्र रहवासी संघ के गठन कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

ज्ञात हो कि गत दिवस प्रधानमंत्री आवास मानपुर 1 की पानी की टंकी के सफाई के दौरान लापरवाही पाए जाने की सूचना मिलने पर जब निगमायुक्त संघ प्रिय ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली तो बताया गया कि मानपुर 1 पीएम आवास के ठेकेदार का मेंटेनेंस का ठेका दिसंबर 2025 में समाप्त हो चुका है। इस ठेकेदार के पास ही मानपुर 2 का ठेका है। मानपुर वन में मेंटेनेंस का कार्य रहवासी संघ गठित की जाकर किया जाना है, जिसके लिए कार्यवाही चल रही है। तब तक के लिए वर्तमान ठेकेदार द्वारा ही मानपुर वन के महत्वपूर्ण मेन्टेन्स के कार्य निगम के निर्देश पर किये जा रहे है। यद्यपि पूर्व में ही इंदौर की घटना से संज्ञान लेते हुए पुनः मानपुर वन की टंकियां की सफाई कराई गई थी। टंकी में कवर पूरी तरह ढके हुए हैं । घटना के कारण की जांच कराई जाकर आवश्यक सुधार किया जाएगा और नागरिकों को शुद्ध पेयजल प्रदान करने हेतु समस्त आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

कार्य में लापरवाही बरतने पर 08 कर्मचारियों को नोटिस जारी       

 कार्य में लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं उपयंत्री सहित 08 को नोटिस जारी किया  है। 

 निगमायुक्त  संघ प्रिय द्वारा जारी आदेशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म कुमार पमनानी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी गौरव सेन, कमल खरे, जोनल हेल्थ ऑफिसर कृष्ण पाल मेहता,  प्रदीप सेन, वार्ड हेल्थ ऑफिसर विजय खरे एवं वीरू सिंह को भ्रमण के दौरान सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किये गए। इसके साथ ही प्रभारी उपयंत्री निमेश माहौर को सीवर लाइन को मैन ट्रंक लाइन से मिलान कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया है। 

'किराया' जमा न करने पर, निगम द्वारा की गयी 5 दुकानें सील

 नगर निगम ग्वालियर द्वारा राजस्व  किराया वसूली के अभियान अंतर्गत अपर आयुक्त राजस्व प्रदीप तोमर के नैतृत्व में कार्रवाई करते हुए फूलबाग चौपाटी के दुकानदारों द्वारा नियमित किराया जमा न करने से चार दुकानें तालाबन्दी कर सील की गई हैं। साथ ही एक दुकान विक्टोरिया मार्केट की सील की गई है। 

नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया में जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत निगम अमले द्वारा आज शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए फूलबाग चौपाटी पर दुकान क्रमांक  32, 34, 37 एवं 42 नंबर दुकान एवं विक्टोरिया मार्केट में 28 नंबर दुकान को शील्ड की गई है। जिसमें फूलबाग चौपाटी के अध्यक्ष राजीव निगम की भी एक दुकान सील की गई है। कार्रवाई में नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया, मदाखलत अधिकारी सत्येंद्र भदोरिया, राजस्व टीसी भूपेंद्र गुर्जर एवं अन्य  निगम का अमला मौजूद रह।रह।