
ग्वालियर । भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में चल रहे हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ग्वालियर द्वारा मोती महल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम में शहर के नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं। कंट्रोल रूम का नंबर 0751 -2646606 है। इसके साथ ही आज सुबह से ही आपात स्थिति में सम्पूर्ण शहरवासियों को सतर्क करने के लिए ग्वालियर शहर में जगह -जगह और पर्याप्त संख्या में सायरन लगाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। जिसकी साथ- साथ में टेस्टिंग भी की जा रही है।
इससे पहले कलेक्टर रुचिका चौहान ने शहर की स्थितियां की समीक्षा करते हुए मोतीमहल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर में कंट्रोल रूम पर 24 घंटे नजर रखने एवं कर्मचारी उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इस कंट्रोल रूम पर शहर के नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में संपर्क कर जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
इसके साथ ही शहर में पानी की समस्या के निराकरण के लिए नगर निगम द्वारा गर्मी के मौसम में शहर में पेयजल व्यवस्था ठीक बनी रहे, इसके लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा 24 घंटे 7 दिन शिकायत दर्ज करने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें शहर के नागरिक अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम का नम्बर 0751-2438355 है।
पूरे शहर को अलर्ट करने सायरन लगाने का काम तेज
आपात स्थिति में सम्पूर्ण शहरवासियों को सतर्क करने के लिए ग्वालियर शहर में जगह -जगह और पर्याप्त संख्या में सायरन लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। जिसकी साथ- साथ में टेस्टिंग भी की जा रही है।