टॉप न्यूज़

विस अध्यक्ष के बेटे का आशीर्वाद समारोह; कई वीवीआईपी आशीर्वाद समारोह में पहुँचे: उपराष्ट्रपति, शिवराज-सिंधिया और सीएम ने आशीर्वाद दिया; बॉलीवुड सितारे भी आए

VVIP आगमन से पूरे शहर का ट्रैफिक डायवर्ट रहा , उप राष्ट्रपति के विमानतल आगमन पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह एवं केन्द्रीय मंत्री सिंधिया भी साथ आये

ग्वालियर में रविवार शाम को प्रदेश विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह तोमर के शादी के आशीर्वाद समारोह में  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री शिवराज-सिंधिया और समेत कई वीवीआईपी शामिल हुए।

उपराष्ट्रपति धनखड़, राज्यपाल पटेल एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और विभिन्न राज्यों के राज्यपाल व मुख्यमंत्री, मप्र व अन्य प्रदेशों के मंत्रिगण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्वालियर के मेला मैदान में रविवार को आशीर्वाद समारोह में पहुँचकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। इतनी बड़ी संख्या में वीआइपी मूवमेंट के दौरान शहर में यातायात को कई जगह रोका गया और रूट बदला गया ।

इससे पहले उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार शाम लगभग 5.45 बजे वायुसेना के विमान से महाराजपुरा एयरफोर्स विमानतल पर पधारे। विमानतल पर उप राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल  मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की। उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ के साथ दिल्ली से केन्द्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आए।  

विमानतल पर उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ का प्रदेश के उद्यानिकी एवं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय सांसद  भारत सिंह कुशवाह, विधायक  मोहन सिंह राठौर व जनप्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया। 

 विमानतल पर अपर मुख्य सचिव जेएन कंसौटिया, संभागीय आयुक्त  मनोज खत्री, आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर  रुचिका चौहान,  पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त  संघ प्रिय एवं वायु सेना के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।    

रात में ही उप राष्ट्रपति धनखड़ दिल्ली रवाना 

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि 8 बजे वायुसेना के विमान से दिल्ली रवाना हुए। उनके साथ केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दिल्ली रवाना हुए।हुए।

वायुसेना के विमानतल पर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, उद्यानिकी मंत्री  नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों ने विदाई दी। 

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव  जेएन कंसौटिया, संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान,  पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं वायुसेना के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।