टॉप न्यूज़

IMD का अलर्ट; भोपाल-ग्वालियर सहित अधिकांश जिलों में बारिश ! श्योपुर में ओले गिरे, भिंड में धूल भरी आंधी चली

6 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा, 7 जिलों में ओलावृष्टि होगी; अगले 5 दिन तक मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना

भोपाल। प्रदेश का मौसम तेजी से बदला है, जहां भीषण गर्मी पड़ रही थी, वहीं अब बारिश का दौर देखने को मिल रहा हैं। प्रदेश में शनिवार को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत करीब 40 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट है। छिंदवाड़ा और सिवनी में दोपहर 12 बजे के बाद तेज बारिश हुई है। ग्वालियर और नर्मदापुरम में सुबह बूंदाबांदी हुई। वहीं, श्योपुर में 15 मिनट तक ओले गिरे। अशोकनगर और शिवपुरी में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। तो भिंड में 55 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली है।
यहाँ शहर में भी सुबह हल्की बारिश और आंधी के चलते  ग्वालियर का मौसम बदल गया है। लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। 
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखा गया है। प्रदेश के मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल सहित 40 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले 5 दिन तक प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर भी देखा जा सकता हैं। श्योपुर, शहडोल, मैहर, सिवनी, डिंडोरी, मंडला, उमरिया और कटनी में गिट्टी के आकार के ओले गिरे, तो वहीं उज्जैन, आगर और राजगढ़ जिले में धूल भरी आंधी चली हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में मौसम के तेवर शुक्रवार दिन में भी गरम रहे। भोपाल में दिन का पारा 41.6 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं, रात के तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ पारा 23.6 डिग्री दर्ज और ग्वालियर में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। भिंड, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, मुरैना, दतिया, मंडला में आकशीय बिजली गिरने के साथ मध्यम आंधी चल सकती है। ओले गिरने की संभावना भी है।

कहीं ओलावृष्टि की मार तो कहीं चली धूल भरी आंधी 
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, प्रदेश के 15 जिलों में धूल भरी आंधी चली हैं।  वहीं, कई जिलों में ओलावृष्टि का दौर भी देखा गया है, प्रदेश में इन दोनों 3 सिस्टम सक्रिय हैं, जिसमें वेस्टर्न डिस्टरबेंस जो  इन दिनों पंजाब और राजस्थान संभाग के जिलों में सक्रिय है। इसका असर प्रदेश के कई जिलों में देखने में आ रहा है। भिंड, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, मुरैना, दतिया, मंडला, पांढुर्णा में आकशीय बिजली गिरने के साथ मध्यम आंधी चल सकती है। ओले गिरने की संभावना भी है। 
प्रदेश में शुक्रवार को बारिश और आंधी के साथ गर्मी का असर भी देखा गया। भिंड में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मुरैना में भी तेज बारिश हुई। ग्वालियर में भी हल्की बारिश हुई है। जिसके कारण  दिन के तापमान में गिरावट हुई। दूसरी ओर, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में गर्मी का असर रहा। रतलाम सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।