अपना शहर

"ग्वालियर व्यापार मेला वर्ष 2026-27"; मेला की दुकानों का आवंटन एमपी ऑनलाइन से होगा, नो-ड्यूज की सुविधा भी ऑनलाइन, पुराना बकाया चुकाने पर ही मिलेगी एनओसी

इस साल श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले का आयोजन 15 दिसम्बर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक किया जायेगा, कला-रंगमंच हॉल में कियोस्क सेंटर स्थापित

ग्वालियर का ऐतिहासिक श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला, प्राधिकरण द्वारा व्यापार मेले का आयोजन 15 दिसम्बर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक किया जायेगा।इस बार वर्ष 2026-27 के लिये मेले में दुकानों का आवंटन एमपी ऑनलाइन के माध्यम से किया जायेगा। 

बकाया जमा करने पर ही दुकान की पात्रता

मेला सचिव सुनील त्रिपाठी ने बताया है कि इस बार दुकानों के आवंटन संबंधी समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। दुकानदारों एवं व्यापारियों को नो-ड्यूज की सुविधा भी ऑनलाइन रहेगी। मेला दुकानदार एवं व्यापारी वर्ष 2025-26 की बकाया राशि कवर्ड एरिया, अतिरिक्त विद्युत लोड, निर्धारित समय के बाद दुकान लगाने की पेनल्टी राशि जमा करने के उपरांत एनओसी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

 कला-रंगमंच हॉल में दुकान आवंटन को कियोस्क सेंटर बनाया

उन्होंने सभी दुकानदारों से कहा है कि एमपी ऑनलाइन पर आवेदन करने, कवर्ड एरिया, अतिरिक्त विद्युत शुल्क, निर्धारित समय उपरांत दुकान लगाने की पेनल्टी आदि जमा कराने के बाद आगामी वर्ष 2026-27 के लिये दुकान प्राप्त करने के पात्र होंगे। दुकानदारों की सुविधा के लिये दुकानों का आवेदन ऑनलाइन करने के लिये मेला परिसर के कला-रंगमंच हॉल में दुकान आवंटन के लिये कियोस्क सेंटर भी स्थापित किया है। इसके माध्यम से दुकानदारों को ऑनलाइन दुकान आवंटन की प्रक्रिया में सहयोग किया जायेगा। मेला व्यापारी एवं दुकानदारों को ऑनलाइन संबंधी कोई समस्या हो तो एमपी ऑनलाइन के प्रभारी आशीष सक्सेना मोबा. 7049923890 पर संपर्क कर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं।