टॉप न्यूज़

"चेकपोस्ट चेकिंग में 12 वाहन जब्त किए"; बिलौआ में अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर बीती रात खनिज, पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम ने औचक जांच की

जांच के दौरान कुछ वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक खनिज का परिवहन पाया, ऐसे वाहनों को जब्त कर बिलौआ थाना की अभिरक्षा में जांच पूरी होने तक सुरक्षित रखवाया है

ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक  धर्मवीर सिंह के निर्देश पर 5 अक्टूबर 2026 की रात खनिज, पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से भ्रमण कर बिलौआ क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की।

बिलौआ क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन की रोकथाम के लिए स्थापित चेकपोस्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक खनिज का परिवहन पाया गया। इस पर संबंधित वाहनों को जब्त कर थाना प्रभारी बिलौआ की अभिरक्षा में जांच पूरी होने तक सुरक्षित रखवाया गया।

कार्रवाई के दौरान कुल 12 वाहनों को जब्त कर थाना प्रभारी बिलौआ की सुपुर्दगी में रखा गया। प्रशासन द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।