अपना शहर

'अटलवयो अभ्युदय योजना': सहायक उपकरण वितरण के लिए चिन्हांकन शिविर 8 अक्टूबर को, यह शिविर श्री-परमानंद सिंधी हिन्दू धर्मशाला ट्रस्ट महाराज बाड़ा पर सुबह 10 बजे से शाम बजे तक होगा

योजना के तहत 6 अक्टूबर को विधिक जागरूकता एवं शहर के दर्शनीय स्थलों का वरिष्ठजनों को भ्रमण भी कराया, वही बीपीएल हितग्राहियों ने शीघ्र सत्यापन नहीं कराया तो पेंशन रुक जाएगी

ग्वालियर। अटलवयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को जो आयकर दाता न हों, उन्हें सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन 8 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर श्री परमानंद सिंधी हिन्दू धर्मशाला ट्रस्ट महाराज बाड़ा पर प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण की प्रभारी संयुक्त संचालक  शिवांगी अग्रवाल के अनुसार शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिये चिन्हित किया जायेगा। इसके साथ ही 6 अक्टूबर को विधिक जागरूकता एवं शहर के दर्शनीय स्थलों का वरिष्ठजनों को भ्रमण भी कराया गया । चिन्हांकन शिविर से पूर्व मंगलधाम वृद्धाश्रम में बीते रोज चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।

बीपीएल हितग्राही शीघ्र कराएं सत्यापन नहीं तो रुक जाएगी पेंशन

बीपीएल परिवारों के हितग्राही, जिन्हें शासन द्वारा इंदिरा गांधी पेंशन योजना अंतर्गत 600 रुपये प्रतिमाह प्राप्त होती है, वे अपने निकटतम वार्ड ऑफिस अथवा नगर निगम कार्यालय में जाकर मोबाइल के माध्यम से अपना सत्यापन शीघ्र करायें।  
उपायुक्त जनकल्याण के अनुसार एनपीएस योजना के पेंशन हितग्राहियों के डीएलसी (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर के ऐसे सभी बीपीएल परिवारों के हितग्राही, जिन्हें शासन द्वारा 600 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्राप्त होती है, वे अपने निकटतम वार्ड ऑफिस अथवा नगर निगम कार्यालय में जाकर मोबाइल से अपना सत्यापन शीघ्र करा करावे। हितग्राहियों से अपील है कि वे समय पर अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन कराकर पेंशन संबंधी सेवाओं का लाभ सुचारू रूप से प्राप्त करे।करे।