टॉप न्यूज़

"ग्राम मऊ में माफी की भूमि से हटाया अतिक्रमण"; दो करोड़ रुपए से अधिक बाजार मूल्य की शासकीय भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त, पक्का निर्माण कर दुकानों का निर्माण कर लिया था

कब्जे को जिला प्रशासन, पुलिस एवं निगम की सयुंक्त टीम ने अतिक्रमण मुक्त कराया गया,माफी स्थान बाबा कपूर की भूमि पर 2900 वर्गफुट पर पक्का एवं 15 हजार वर्गफुट पर निर्माण सामग्री ईंट, रेत आदि रखकर किए कब्जे को मुक्त कराया

ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की कड़ी में सोमवार को ग्राम मऊ में माफी स्थान बाबा कपूर की भूमि से 2900 वर्गफुट पर पक्का एवं 15 हजार वर्गफुट पर मकान सामग्री ईंट, रेत आदि रखकर किए गए कब्जे को जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया। लगभग 2 करोड़ रुपए बाजार मूल्य की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रदीप तोमर के नेतृत्व में तहसीलदार पुरानी छावनी रुचि अग्रवाल, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट  मुन्ना सिंह गुर्जर की मौजूदगी में ग्राम मऊ स्थित सर्वे क्रमांक 859 माफी स्थान बाबा कपूर की भूमि लगभग 2900 वर्गफुट पर पक्का एवं 15 हजार वर्गफुट पर मकान सामग्री ईंट, रेत आदि रखकर किए गए कब्जे को मुक्त कराया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रदीप तोमर ने बताया कि विक्रम दांतरे पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, गीता शर्मा पत्नी रामप्रकाश, संजू पत्नी कैलाश नारायण के द्वारा पक्का निर्माण कर व्यवसायिक दुकानों का निर्माण कर लिया गया था। प्रशासन द्वारा कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपए है।है।