ग्वालियर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह* के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा पैदल भ्रमण कर संदिग्धों को चेक किया जा रहा है।
पैदल भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रमुख बाजारों, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
ग्वालियर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
भितरवार में भी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, प्रमुख मार्गों से गुजरा काफिला, थाना परिसर में हुआ समापन
उधर देहात के भितरवार नगर में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीओपी गगन हनवत के नेतृत्व में भितरवार पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस बल का मार्च नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। पुलिस का काफिला प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस भितरवार पुलिस थाने पहुंचा, जहां फ्लैग मार्च का समापन हुआ। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का संदेश पहुंचा।पहुंचा।
