क्राइम

हत्या के प्रयास व अवैध हथियार मामलों में फरार तीन आरोपियों को ग्वालियर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया, ₹05 हजार के इनामी फरार आरोपी भानू तोमर भी पुलिस की गिरफ्त में

आरोपी भानू तोमर की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने 05 हजार का इनाम घोषित किया था, पुलिस ने भानू की निशादेही पर आरोपी शिवम एवं हर्षित को उनके अपने घरों से उठाया है

ग्वालियर थाना पुलिस की फरार आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही में ग्वालियर पुलिस ने बड़ी सफलता का दावा किया है। थाना ग्वालियर पुलिस ने हत्या के प्रयास व अवैध हथियार के मामलों में फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों में से 05 हजार के इनामी फरार आरोपी भानू तोमर उर्फ भूपेंद्र तोमर को थाना ग्वालियर के दो मामलों में दबोचा है। साथ ही दो अन्य फरार आरोपीयों हर्षित शर्मा एवं पुच्ची उर्फ शिवम राजपूत को भी दाखिले हवालात किया है। 

ग्वालियर पुलिस को मामलों की जाँच के दौरान पुलिस टीम को बीते दिनों शनिवार को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि  फरार आरोपी भानू तोमर इंदिरा नगर में मौजूद है। इस सूचना पर  पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति बाइक पर बैठा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर बाइक पटककर भागने लगा, जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम भानू तोमर उर्फ भूपेंद्र तोमर पुत्र विष्णु तोमर 22 साल निवासी चौड़े के हनुमान ग्वालियर स्थाई पता चापक गाँव का होना बताया। गिरफ्त में आये आरोपी से प्रकरणों के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी भानू तोमर को थाना ग्वालियर के अपराध क्र0- 126/26 व 127/26 में विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी भानू तोमर की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

आरोपी भानू तोमर से थाना ग्वालियर के अपराध क्रमांक 375/26 में फरार आरोपी पुच्ची उर्फ शिवम एवं अन्य आरोपी हर्षित शर्मा के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी भानू तोमर द्वारा दोनों आरोपी अपने घर पर होना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी भानू तोमर की निशादेही पर आरोपी पुच्ची उर्फ शिवम राजपूत एवं हर्षित शर्मा की तलाश उनके निवास स्थान पर की गई तो दोनों आरोपी अपने-अपने घर पर उपस्थित मिले, जिन्हे पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपी हर्षित शर्मा एवं आरोपी पुच्ची उर्फ शिवम राजपूत को थाना ग्वालियर के अप0क्र0- 375/26 में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपियों से उक्त प्रकरणों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।