क्राइम

"लाखों की चोरी का क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा"; हिन्दुस्तान लीवर एजेंसी के ऑफिस से 18 लाख की चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर 15.40 लाख जब्त किए

सीसीटीवी फुटेज से खुला 18 लाख की चोरी का राज, एक बाल अपचारी सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपियों सहित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर चोरी की शेष रकम के संबंध में पूछताछ की जा रही है

ग्वालियर। शहर के व्यस्तम क्षेत्र से लाखों की चोरी का खुलासा

करने में  क्राइम ब्रांच व थाना जनकगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। हिन्दुस्तान लीवर एजेंसी के ऑफिस से 18 लाख की चोरी करने वाले आरोपियों को ग्वालियर पुलिस ने पकड़कर 15.40 लाख रूपए जब्त किए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इतनी बड़ी चोरी का राज खुला है, जिसमें एक बाल अपचारी सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ग्वालियर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटेल नगर सिटी सेन्टर निवासी फरियादी संजय कुमार बंसल ने जनकगंज थाना में रिपोर्ट कराई थी कि उनका हिन्दुस्तान लीबर की एजेन्सी का ऑफिस पीजीवी कॉलेज के पास जीवाजीगंज में है। उन्होंने बताया कि ऑफिस के ड्रोबर में करीबन 18 लाख रुपये एवं एक चाँदी का सिक्का रखा था। बीते दिनों 9 अगस्त की रात ऑफिस बंद करके घर गया था। लेकिन मध्य रात्रि में ऑफिस के सामने रहने बाले शिवम तोमर ने मुझे फोन पर बताया कि आप की ऑफिस पर आवाज आ रही है तब मै ऑफिस चेक करने आया था तब मेरे ऑफिस के ताले सही सलामत लगे थे और वहां पर कोई नहीं मिला। इसके बाद जब 10 अगस्त को सुबह वह ऑफिस पहुँचे तो देखा कि ऑफिस का ताला टूटा था और अन्दर सामान बिखरा पड़ा था, चोर ऑफिस का ताला तोड़कर ड्राबर में रखे करीब 18 लाख रुपये एव एक चाँदी का सिक्का चोरी कर ले गए थे। रिपोर्ट पर से थाना जनकगंज में विभिन्न धाराओं में चोरी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

शहर के बीच व्यस्ततम क्षेत्रों में एक जीवाजीगंज में चोरी की घटना संज्ञान में आने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने एएसपी  क्राइम  सुमन गुर्जर को पुलिस की टीमें बनाकर बड़ी चोरी की घटना का खुलासा कर चोरों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी किरण अहिरवार एवं डीएसपी क्राइम नागेन्द्र सिंह सिकरवार, डीएसपी  मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज अतुल सोलंकी एवं थाना प्रभारी क्राइम अमित शर्मा के नेतृत्व में थाना जनकगंज पुलिस टीम व तकनीकी सेल एवं सीसीटीव्ही टीम को लगाया गया। 

जांच और  विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये तथा सदिंग्धों को चिन्हित किया, साथ हीएवं पतारसी के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध भारत उर्फ भूरा जाटव एवं जितेन्द्र जाटव को वीर हनुमान मंदिर के पास से धर दबोचा और उनसे चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होनें अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त चोरी की वारदात  करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी भारत उर्फ भूरा जाटव की निशादेही पर चोरी किए गये रूपये में से उसके हिस्से के 06 लाख रूपये सहित आरोपी जितेन्द्र जाटव के कब्जे से 01 लाख रूपये जब्त किये गये। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी करने के बाद हम लोगों ने रूपये आपस में बांट लिए थे।

पकड़े गये आरोपियों के बताये अनुसार इस प्रकरण के तीसरे आरोपी जोगेन्द्र जाटव को पुलिस ने लक्ष्मीगंज से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 लाख 40 हजार रूपये जब्त किये हैं। इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी विवेक यादव को ललितपुर से गिरफ्तार कर उसके पास से 06 लाख रूपये जब्त किये गये। पुलिस द्वारा इस प्रकरण में वांछित एक विधिविरूद्ध बालक को पकड़कर उसके निशादेही पर चोरी के 1लाख रूपये जब्त किये। इस प्रकार पुलिस द्वारा चोरी किये गये रूपयों में से कुल 15 लाख 40 हजार रूपए आरोपियों से जब्त किये गये हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर तथा बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर चोरी की शेष रकम के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

*गिरफ्तार आरोपीगणः-*

. भारत उर्फ भूरा जाटव पुत्र जगदीश जाटव उम्र 36 साल निवासी वीरहनुमान मंदिर के पास तारागंज ग्वालियर।

. विवेक यादव पुत्र गणेश यादव उम्र 22 साल निवासी सिंधिया नगर चन्द्रवदनी नाका ग्वालियर।

. जितेन्द्र उर्फ टिक्की उर्फ जीतू पुत्र संतोष सिंह कुशवाह उम्र 26 साल निवासी श्रीनगर कॉलोनी ठाठीपुर मुरार ग्वालियर।

. जोगेन्द्र जाटव पुत्र जगदीश जाटव उम्र 50 साल निवासी वीरहनुमान मंदिर के पास तारागंज ग्वालियर।

. बाल अपचारी (विधि विरूद्ध बालक)

. जब्त  मशरूकाः-*  आरोपियों से पुलिस ने कुल नगद 15 लाख 40 हजार रूपये जब्त किये गए हैं। 

*सराहनीय भूमिकाः-* इस कार्यवाही थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सोलंकी, थाना प्रभारी क्राइम अमित शर्मा, थाना जनकगंज टीम- एसआई अनुराग तोमर, भूपेंद्र कटारे, संजय जादौन, विकास माहौर, रामकेश गुर्जर,  रणवीर शर्मा,  पवन यादव, सुरेंद्र धाकड़, क्राइम ब्रांच टीम- एसआई अभिनव शर्मा,  शुभम सिंह परिहार, राजेश शर्मा, संजय शुक्ला, दिनेश राजावत,  मनोज एस, बेताल, आरक्षक राहुल शर्मा, ब्रिजेन्द्र चौहान, ऋषि राठौर, म.आरक्षक वर्षा यादव, साइबर टीम- प्रभारी साइबर सेल एसआई रजनी रघुवंशी, आरक्षक सोनू प्रजापति, अजय यादव, विपिन सिकरवार, थाना ठाठीपुर से प्रआर. देवेंद्र सखवार की सराहनीय भूमिका रही है।