भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जनसभा में जमकर बरसे और कहा- कांग्रेस ने 70 सालों में जो काम नहीं किया वह काम भाजपा की सरकार ने करके दिखाएं हैं, भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और उनको जन-जन तक पहुंचाया है
दतिया/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के निबरी में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसभा एवं आदिवासी समाज के आयोजन में भाग लेकर कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश पर 70 वर्षों तक शासन किया। कांग्रेस चाहती तो हर व्यक्ति को पक्का मकान बनाकर दे सकती थी, हर घर में सिलेंडर देती, युवाओं के लिए योजनाएं बनाती, लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ देश एवं प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया। जो कांग्रेस की सरकार इतने वर्षों में नहीं कर सकी, उस काम को भाजपा की सरकार ने बेहद कम समय में करके दिखाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में पीएम नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार चल रही है। इस डबल इंजन की सरकार ने कभी भी विकास कार्यों के लिए मना नहीं किया है। विकास कार्यों के लिए सरकार का खजाना हमेशा खुला हुआ है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा से देश-प्रदेश के माहौल को बिगाड़ा है। कांग्रेस ने अनुसूचित जनजातियों को सिर्फ वोट बैंक समझा, इसलिए उनका उपयोग सिर्फ वोट लेने के लिए किया। आदिवासियों का विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने सेवढ़ा एवं भाण्डेर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियां और विकास कार्यों से भारतीय जनता पार्टी दतिया उपचुनाव में ऐतिहासिक विजयी प्राप्त करेगी। कांग्रेस ने दतिया की जनता को सिर्फ वोट बैंक समझा, जबकि भाजपा ने जनता की सेवा कर विकासवाद की राजनीति को प्रमुखता दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित है।
दतिया की जनता का विश्वास भाजपा के साथ, विकास कार्यों के आधार पर मिलते हैं वोट
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि दतिया विधानसभा क्षेत्र की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है। जनता के विश्वास व आशीर्वाद से भाजपा दतिया उपचुनाव में भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी। भाजपा की जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं होगी, बल्कि यह वर्षों से जनता की सेवा, विकास और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का सम्मान होगा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में जुटा है। बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक संगठन पूरी मजबूती से कार्य कर रहा है। जनता का विश्वास भाजपा के साथ है और यही विश्वास पार्टी को प्रचंड जनादेश दिलाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी सुविधानुसार चुनावी गणित और दावे कर सकते हैं, लेकिन दतिया की जनता विकास और काम के आधार पर मतदान करती है। दतिया की जनता विकास कार्यों को गति देने के लिए एक बार फिर कमल खिलाकर विकासवाद की राजनीति पर अपनी मुहर लगाएगी।
विकास के संकल्प के साथ जनता के बीच पहुंच रहे कार्यकर्ता
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि दतिया विस क्षेत्र में विकास की जो मजबूत नींव रखी गई है, उसका सबसे बड़ा श्रेय वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को जाता है। उनके नेतृत्व में दतिया में सड़क, शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल, अधोसंरचना सहित अनेक विकास कार्य हुए, जिन्होंने क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया। इन विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्यकर्ता जनता के बीच जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और हर वर्ग के कल्याण के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार भी जनहित और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
भाजपा के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, जनसेवा का संकल्प है
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। कांग्रेस ने वर्षों तक दतिया की जनता को केवल वोट बैंक समझा, जबकि भाजपा ने जनता की सेवा को अपना लक्ष्य बनाकर कार्य किया। भाजपा के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। यही कारण है कि दतिया में अधिकांश बड़े विकास कार्य भाजपा सरकारों के कार्यकाल में हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी दतिया विधानसभा के प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील कर आशीर्वाद मांगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनता का आशीर्वाद और विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता के बल पर दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त करेगी।
जनसभा में सांसद भारत सिंह कुशवाह, संध्या राय, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, जिला पंचायत सदस्य रामलखन कुशवाह, फूल सिंह, रानी देवी, हरि सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठकों के दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक प्रदीप अग्रवाल, पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया, सीताराम आदिवासी, डॉ. अभिजीत देशमुख, रमेश आदिवासी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।रहे।
