टॉप न्यूज़

12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को; ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री सिलावट होंगे मुख्य अतिथि

विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं शासकीय सेवक करेंगे सामूहिक योगाभ्यास, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव योग दिवस 21 जून को कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे

ग्वालियर जिले में भी 21 जून को 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग पर राजा मानसिंह महल के समीप सुबह 6 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट होंगे। जिले में इसके अलावा सभी नगरीय निकायों, पंचायत मुख्यालयों व ग्रामीण में भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव योग दिवस 21 जून को कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। उनके उदबोधन का सीधा प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित जिले में योग दिवस पर होने वाले अन्य कार्यक्रमों में किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया जायेगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रात: 6 बजे कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों सहित सभी सहभागी उपस्थित होंगे। सुबह 6 से 6.30 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आगमन व उदबोधन होगा। इसके बाद प्रात: 6.30 बजे से 6.40 बजे तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उदबोधन का सीधा प्रसारण होगा। इसी क्रम में प्रात: 6.40 से 7.40 बजे तक पीएम नरेन्द्र मोदी के उदबोधन का सीधा प्रसारण होगा। इसके बाद सामान्य योगा प्रोटोकॉल के तहत सुबह 7 बजे से 7.45 बजे तक योगाभ्यास कराया जायेगा।जायेगा।