अपना शहर

सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में

वीरांगना के बलिदान दिवस पर 18 जून को सुबह ग्वालियर नगर निगम की ओर से प्रतिवर्ष समाधि स्थल पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है

ग्वालियर। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस 18 जून गुरुवार की सुबह नगर निगम की ओर से समाधि स्थल पर आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन प्रातः 8.00 बजे किया गया।

    सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति  मनोज सिंह तोमर, जीडीए उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, साडा उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश, पार्षद सोनू त्रिपाठी , संजीव पोतनीश, जनप्रतिनिधि अजय तिवारी, नगर निगम आयुक्त  संघ प्रिय, अपर आयुक्त नगर निगम टी प्रतीक राव सहित मातृ शक्ति एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में  नगर निगम सभापति मनोज तोमर द्वारा सभी गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय एकता व अखडंता की शपथ दिलाई गई।

सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन निगम प्रतिवर्ष करता है

बता दे कि वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा प्रतिवर्ष देश के युवाओं को वीरांगना की शहादत को याद रखने के लिए अनेक व्यवस्थाएं एवं आयोजन कराए जाते हैं। नगर निगम ग्वालियर द्वारा वीरांगना के समाधि स्थल की विशेष साफ सफाई के साथ ही 22 फुट उंची वीरांगना की प्रतिमा की रंगाई पुताई कराई गई है तथा समाधि स्थल को विद्युत एवं पुष्प के साथ सजाया गया है।


कांग्रेस ने बलिदान दिवस पर निकाली  यात्रा

⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠
झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस के अवसर पर ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय, शिंदे की छावनी से रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक बलिदान दिवस यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में विधायक, वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस दौरान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के अदम्य साहस, शौर्य, राष्ट्रभक्ति एवं बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन कर उन्हें
श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रानी लक्ष्मीबाई जी का त्याग और संघर्ष सदैव देशवासियों को अन्याय के विरुद्ध लड़ने तथा राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।