ग्वालियर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 21 व 22 जून को अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारेंगीं। राष्ट्रपति मुर्मु के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त नगर निग टी प्रतीक राव, एडीएम सीबी प्रसाद, एडिशनल एसपी जयराज कुबेर, अपर कलेक्टर अनिल बनवारिया सहित राजस्व, पुलिस, नगर निगम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 21 व 22 जून को ग्वालियर के अल्प प्रवास के दौरान अधिकारियों को जो भी जवाबदेही सौंपी गई है वे सभी अधिकारी समय-सीमा में अपनी जवाबदारी का निर्वहन करें।
राष्ट्रपति पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर: इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे इंदौर, बैतूल, खंडवा जिले के श्री ओंकारेश्वर मंदिर, जबलपुर, ग्वालियर और श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।राष्ट्रपति मुर्मु गुरुवार, 18 जून को इंदौर पहुंचेंगी। इसके बाद वे बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित "एम्पावरमेंट ऑफ ट्रायबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग" कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही ओंकारेश्वर पहुंचकर मंदिर में दर्शन एवं आरती में शामिल होंगी। शुक्रवार, 19 जून को राष्ट्रपति मुर्मु अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। शनिवार, 20 जून को राष्ट्रपति जबलपुर पहुंचेंगी। वही 21 जून की दोपहर राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर पहुँचेंगी और वहां से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा कूनो नेशनल पार्क जाएँगी। 21 जून की रात वे कूनो में ही रात्रि विश्राम करेंगी। 22 जून को कूनो में सुबह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे ग्वालियर आकर यहाँ से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएँगी।जाएँगी।
