टॉप न्यूज़

'भैंसे जब्त कर आदर्श गौशाला भेजी'; गोबर बहाने एवं गंदगी करने पर भरना पड़ा जुर्माना, डेयरी संचालकों के खिलाफ मदाखलत अमले ने कार्रवाई की

शहर में गंदगी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है, वार्ड 39 में डेयरी संचालक को कई बार चेतावनी देने के बाद जटार साहब की गली ढोलीबुआ का पुल पर भैंस डेयरियों पर कार्रवाई की

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त  अभिषेक चौधरी के निर्देश पर गंदगी करने वालों एवं भैसों के गोबर को नालियों में बहाने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ मदाखलत अमले ने कार्रवाई की गई और दो भैंसों को जब्त कर उन्हें लाल टिपारा गौशाला भेजा। वहीं दो अन्य डेयरी संचालकों से 5000 रूपये का जुर्माना वसूला गया है।

नोडल अधिकारी मदाखलत केशव चौहान ने बताया कि नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देश पर शहर में गंदगी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को  वार्ड क्रमांक 39 स्थित जटार साहब की गली ढोली बुआ का पुल पर भैंस डेयरियों पर कार्रवाई की। यहां पर डेयरी संचालक को पूर्व में कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी, इसी प्रकार सबी की गोठ में भी डेयरी संचालकों पर जुर्माना कर 5000 रूपये वसूले गए। उधर लाल टिपारा मुरार में मुख्य रोड पर भैंस बांधकर डेयरी संचालित करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई कर उनकी भैंस जब्त कर आदर्श गौशाला में भेजी गईं है।