क्राइम

"त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस"; सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया पैदल भ्रमण, नागरिकों से किया संवाद, पुलिस अलर्ट मोड में है और सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध

ग्वालियर पुलिस ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों एवं आमजन की आवाजाही वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

ग्वालियर। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शहर एवं जिले में शांति, कानून व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर आज रविवार को ग्वालियर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया गया।

इस पैदल भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों एवं आमजन की आवाजाही वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

साथ ही आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर नागरिकों से संवाद किया तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

 सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क:

 पैदल भ्रमण के दौरान संबंधित थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखते हुए पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की गई, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

 असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर: पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शांति एवं व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्वालियर पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है। आमजन की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।