टॉप न्यूज़

"राज्यपाल का दो दिवसीय प्रवास"; कृषि एवं संगीत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोहों में शामिल होने राज्यपाल मंगुभाई पटेल 15 व 16 अक्टूबर को ग्वालियर प्रवास पर

तय कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल 15 को दोपहर 12 बजे वायु- मार्ग से एयर टर्मिनल महाराजपुरा पहुँचेंगे, इस दिन 3.15 बजे कृषि महाविद्यालय में सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन का उदघाटन करेंगे

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल 15 अक्टूबर को ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर पधारेंगे। ग्वालियर प्रवास के दौरान राज्यपाल पटेल राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय एवं राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोहों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मंगुभाई पटेल 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे वायु मार्ग से राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल महाराजपुरा पहुँचेंगे। यहाँ से व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार जायेंगे। राज्यपाल पटेल इस दिन अपरान्ह 3.15 बजे कृषि महाविद्यालय में सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन का उदघाटन करेंगे। इसके बाद अपरान्ह 3.45 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विवि के सभागार में पहुँचकर विश्वविद्यालय के 12वे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के बाद व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार पहुँचकर विश्राम करेंगे। राज्यपाल अगले दिन 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के 7वे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। यह दीक्षांत समारोह राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विवि के सभागार में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल पटेल दोपहर 1 बजे व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार पहुँचेंगे। पटेल दोपहर लगभग 2.05 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल से वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।