राजनीति

"TMZ का भूमि-पूजन कार्यक्रम"; देश के गृह मंत्री अमित शाह का ग्वालियर आगमन भी प्रस्तावित,तैयारियों का प्रभारी मंत्री सिलावट एवं मंत्री कुशवाह ने किया निरीक्षण

टेलीकॉम कैन्युफेक्चरिंग जोन के प्रस्तावित भूमिपूजन कार्यक्रम स्थल पर प्रभारी मंत्री सिलावट एवं मंत्री कुशवाह ने वरिष्ठ अधिकारियों से आयोजन के संबंध में की चर्चा

ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन समारोह प्रस्तावित है। इस समारोह में देश के गृह मंत्री अमित शाह का ग्वालियर आगमन भी प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  तुलसीराम सिलावट, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया। प्रभारी मंत्री सिलावट एवं उद्यानिकी मंत्री कुशवाह ने बुधवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) एवं मलगढ़ा थाना क्षेत्र के समीप स्थित मैदान का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में विभागीय अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अध्यक्ष अशोक शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, संभागीय आयुक्त  मनोज खत्री, कलेक्टर  रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी, सीईओ जिला पंचायत  सोजान सिंह रावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण अनीशा श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।