टॉप न्यूज़

'नव-मतदाताओं को जोड़ने का विशेष अभियान'; जिले में फॉर्म-6 प्राप्त करने का कार्य जारी, अब तक 6642 आवेदन प्राप्त, मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने का विशेष अभियान जारी

ग्वालियर जिले में अब तक प्राप्त 6642 आवेदनों में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं के कुल 2218 आवेदन फॉर्म शामिल हैं, बीएलओ द्वारा फॉर्म-6 प्राप्त किए जा रहे हैं

ग्वालियर जिले में भी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग एवं छूटे हुए अन्य पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफीसर) द्वारा फॉर्म-6 प्राप्त किए जा रहे हैं। जिले में कुल मिलाकर अब तक 6 हजार 642 ऑनलाइन प्रारूप-6 अर्थात आवेदन दर्ज हो चुके हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं के कुल 2218 आवेदन फॉर्म शामिल हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विधानसभा क्षेत्र 14-ग्वालियर ग्रामीण में कुल 803 फार्म-6 प्राप्त हुए हैं। जिनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं के 270 फॉर्म शामिल हैं। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 15-ग्वालियर में प्राप्त कुल 549 फॉर्म में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं के 167 फॉर्म, विधानसभा क्षेत्र 16-ग्वालियर पूर्व में प्राप्त कुल 1706 फॉर्म में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं के 453 फॉर्म, विधानसभा क्षेत्र 17-ग्वालियर दक्षिण में प्राप्त कुल 1307 फॉर्म में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं के 355 फॉर्म, विधानसभा क्षेत्र 18-भितरवार में प्राप्त कुल 1355 फॉर्म में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं के 629 फॉर्म एवं विधानसभा क्षेत्र 19-डबरा (अजा.) में प्राप्त कुल 922 फॉर्म में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं के 344 फॉर्म शामिल हैं।