ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में पशु प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आवारा श्वानों के सुरक्षित रेस्क्यू कार्यों को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा क्रय किए गए अत्याधुनिक डॉग कैचिंग सीएनजी वाहन को महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार एवं निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नगर निगम द्वारा क्रय किया गया यह वाहन एनिमल वेलफेयर बोर्ड की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप तैयार किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस वाहन के माध्यम से शहर में आवारा श्वानों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने एवं रेस्क्यू संबंधी कार्यों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में सहायता मिलेगी। साथ ही, पशु कल्याण संबंधी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए श्वानों के प्रबंधन की कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
नगर निगम का उद्देश्य शहर में नागरिकों की सुरक्षा, जनस्वास्थ्य तथा पशु कल्याण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना है। अत्याधुनिक डॉग कैचिंग सीएनजी वाहन की उपलब्धता से संबंधित अमले को कार्य करने में सुविधा मिलेगी तथा शहर में श्वान प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री सुरेश अहिरवार, कार्यपालन यंत्री पवन शर्मा, नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान, डॉ. उपेंद्र यादव, गौरव परिहार सहित नगर निगम के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।रहे।
