ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में 9 और 10 अक्टूबर 2026 को पाइप-लाइन के मिलान कार्य के कारण जल प्रदाय प्रभावित रहेगा। जल प्रदाय प्रभावित होने का कारण नगर निगम के पीएचई विभाग में कार्यपालन यंत्री ने संधारण कार्य बताया है।
कार्यपालन यंत्री शिशिर श्रीवास्तव ने जानकारी में बताया कि मोतीझील जल शोधन संयंत्र के अंतर्गत रक्कास पहाड़ी टैंक से बेंचुरी मीटर तक 750 मिली-मीटर व्यास की नई डीआई (डक्टाइल आयरन) पाइप-लाइन बिछाई गई है, जिसके मिलान के लिए दो दिन का शट-डाउन लिया गया है।
नगर निगम के पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री शिशिर श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि जल शोधन संयंत्र मोतीझील के अन्तर्गत रक्कास पहाड़ी टैंक से बेंचुरी मीटर तक 750 एमएम ब्यास की नवीन डीआई पाईप लाईन बिछाई गई है, जिसके मिलान के लिए 08 अक्टूबर से 09अक्टूबर तक दो दिवस का शट-डाउन लिया जा रहा है, जिससे गुरुवार 08अक्टूबर को सागरताल चौराहे से बहोडापुर की ओर शील नगर, चन्द्रनगर, अपना घर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में शाम को दिये जाने वाला जल प्रदाय सुबह 8.00 बजे से किया गया। इसके साथ ही साथ ही शुक्रवार 09अक्टूबर से 10अक्टूबर तक रक्कास टैंक से ग्वालियर विधानसभा के इन वार्डाे के क्षेत्र में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा। इस प्रकार कल 09अक्टूबर को वार्ड क्र-06 हथियापौर, मछली मण्डी, वार्ड क्रमांक 07 सती विहार, कृष्णा नगर, वार्ड क्र.08, 15 में नरसिंह नगर, कल्लू काछी की बगिया, नहर पटटी, वार्ड kr 09 राजा की मण्डी, चार शहर का नाका, वार्ड क्रमांक 11, 12 सुभाष नगर, जेसी मील की लाईने, गोसपुरा नं. 01, 02, वार्ड कमांक 21 में गोला का मन्दिर चौराह, हनुमान नगर, महावीर नगर आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। साथ ही शनिवार 10 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 05 के अंतर्गत शीलनगर, चन्द्रनगर, किराड, कॉलोनी, अपना-घर कॉलोनी, एकता नगर, दामोदर बाघ, बहोडापुर आदि क्षेत्रों में भी जल प्रदाय प्रभावित रहेगा।
