आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, सुबह शाम में हो रही है कार्रवाई
ग्वालियर। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने एवं आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरीश राजौरिया ने डीडी नगर स्थित पनवाड़ी पोहा के स्प्राउट में इल्ली पाए जाने की शिकायत पर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को रोकने के लिए लगातार छापामार कार्रवाई करने के निर्देश खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं।
