राजनीति

“मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान”; जिले का पाँचवां जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर 11 सितम्बर को मोहना में: शिविर में आमजनों की समस्याओं के निराकरण के साथ संवाद कार्यक्रम भी होंगे

क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक-2 में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर” 11 सितम्बर को नौमहला पर होगा,हितग्राहियों को लाभ मिले इसके लिए नागरिकों से संवाद भी किया जाएगा

ग्वालियर। “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत ग्वालियर जिले का पाँचवां जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार 11 सितम्बर को सुबह 10.30 बजे से मोहना स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय प्रांगण में आयोजित होगा। इस शिविर के माध्यम से नगर पंचायत मोहना के सभी वार्डों की सभी बस्तियों के निवासियों को लाभान्वित कराया जायेगा। शिविर शुरू होने से पहले विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ नगर पंचायत क्षेत्र में भ्रमण कर अपने-अपने विभाग की संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।

जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर में जन संवाद, उद्योग एवं इन्फ्लुएंसर संवाद आयोजित किए जाएंगे। उद्योग संवाद में वृहद, एमएसएमई तथा कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही उद्यमियों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित होने जा रहा है।

"क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक-2  में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर” 11 सितम्बर को नौमहला पर होगा,हितग्राहियों को लाभ मिले इसके लिए नागरिकों से संवाद भी किया जाएगा

ग्वालियर। “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” सम्पूर्ण प्रदेश में 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक संचालित किया जा रहा है।  इस अभियान के तहत नगर निगम ग्वालियर के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मैदानी भ्रमण कर आमजनों से संवाद करेंगे और जनकल्याणकारी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” कैम्प 11 सितम्बर को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 2 नौमहला पर आयोजित किया जाएगा। अभियान अंतर्गत सभी क्षेत्रीय कार्यालयों पर सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी योजना के अंतर्गत आने वाली शिकायतों तथा आवेदन के निराकरण की समीक्षा के साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही आम नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिले तथा सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए आम नागरिकों से संवाद भी किया जाएगा।जाएगा।