राजनीति

"गजराराजा कन्या उमा विद्यालय में 6.5 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड: मंत्री कुशवाह ने विद्यालय की छात्राओं से कराया भूमिपूजन

सीएम मॉनिट योजना में सीसी रोड निर्माण से विद्यालय में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा छात्राओं एवं शिक्षकों को विशेष सुविधा मिलेगी

ग्वालियर। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने गुरुवार को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के खासगी बाजार स्थित शासकीय गजराराजा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुख्यमंत्री अधोसंरचना सीएम मॉनिट योजना के अंतर्गत लगभग 6.5 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन विद्यालय की कन्याओं के शुभ हाथों से कराया।

 इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने कहा कि सीसी रोड निर्माण से विद्यालय में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा छात्राओं एवं शिक्षकों को विशेष सुविधा मिलेगी।

 कार्यक्रम में प्राचार्य उमा सिंघल, भाजपा नेता नन्हे कुशवाह, जिला महामंत्री राजू पालैया, पार्षद मोहित जाट, संजीव पोतनीस, पिंटू जाट, अजय तिवारी, मनोज भार्गव, गौरव बाजपेयी, शशांक साहू सहित स्थानीय नागरिक एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, अधोसंरचना एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।