ग्वालियर। ट्रांसपोर्ट नगर में हुए जलभराव को खोलने के लिए गए सहायक क्षेत्राधिकारी के साथ पेट्रोल पंप संचालकों ने बीते दिनों मारपीट कर दी थी। जिससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या का हल नहीं हो पाया था, इसके बाद सहायक क्षेत्राधिकारी ने अधिकारियों से निर्देश मिलने पर मारपीट की बहोड़ापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
निगम अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर का भ्रमण किया था। इस दौरान आमजनों ने जलभराव की समस्या बताई गई थी। निरीक्षण करने पहुँचे अधिकारियों ने जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए थे, जिसके बाद 26 अगस्त को सहायक क्षेत्राधिकारी अंशुमन सिंह तोमर, वार्ड हेल्थ ऑफिसर, सहायक वार्ड हेल्थ ऑफिसर के साथ नाले की सफाई करा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि ट्रांसपोर्ट नगर एवं मार्केट का पानी भदौरिया पेट्रोल पंप के सामने नाले में लगी जाली में फंसे कचरे व कपड़ों के कारण निकल नहीं पा रहा था। सहायक क्षेत्राधिकारी ने जब जाली हटाने के लिए कहा तो उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दी। इस मामले की शिकायत सहायक क्षेत्राधिकारी ने पहले नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से की गई, अधिकारियों के निर्देश पर सहायक क्षेत्राधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज की गई तथा शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला कायम कर लिया है।
नाले पर अतिक्रमण एवं गंदगी फैलाने पर वसूला 22 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना, वही मुख्य मार्गों पर गंदगी मिलने पर दो WHO को शॉकोज नोटिस जारी
शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सड़क पर डालने वालों तथा नालों पर अतिक्रमण करने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने एवं नालों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को उपायुक्त के निर्देशन में ट्रांसपोर्ट नगर में गंदगी करने एवं नालों पर अतिक्रमण करने वालों पर ₹ 22,500 रूपए का जुर्माना किया गया है। कार्रवाई के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, क्षेत्राधिकारी रजत पचौरिया, जोनल हेल्थ ऑफीसर विजय राज,WHO गोपाल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
कार्य के प्रति लापरवाही पड़ी भारी : दो WHO के खिलाफ़ कार्रवाई
इधर ग्वालियर शहर की साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण के दौरान गंदगी मिलने पर वार्ड 8 एवं 15 के डब्ल्यूएचओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा सुबह-सुबह क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है। जिसके तहत मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने वार्ड 8 में नए बस स्टेंड के सामने वाली रोड के निरीक्षण के दौरान काफी कचड़ा पडा़ मिला था। साथ ही कई स्थानों पर गोबर की ढेरियां थी, मुख्य मार्ग पर कचड़ा मिलने पर वार्ड 8 के प्रभारी वार्ड हेल्थ ऑफिसर गब्बर को कारण बताओ सूचना पत्र एवं वार्ड 15 में मुरैना पुल से उतरते ही पेट्रोल पम्प के आगे रोड किनारे कचड़े का ढेर था। साथ ही रोड किनारे अन्य स्थानों पर भी संपूर्ण सफाई नहीं थी । जबकि मुख्य मार्गों की सफाई सुबह शीघ्र कराने के निर्देश पूर्व में दिए जा चुके हैं। परन्तु इस प्रकार से रोड किनारे कचड़े के ढेर दिखना कार्य के प्रति लापरवाही दर्शाता है। जिसके कारण प्रभारी वार्ड हेल्थ ऑफिसर नीरज करोसिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
