ग्वालियर। जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2027-28 के दौरान 9वीं एवं 11वीं कक्षा में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST)-2027 आयोजित किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पिछोर सीमा सिंह के अनुसार नवोदय विद्यालय समिति, नोएडा द्वारा कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन निःशुल्क है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए सीधे लिंक
कक्षा 9वीं : https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9
कक्षा 11वीं : https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11
प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 से पहले अपना आवेदन पूरा करें। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिये समय पर आवेदन करने के लिए बच्चों को प्रेरित करें।
