ग्वालियर। नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नोडल अधिकारी मदाखलत ने बताया कि नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार मदाखलत अधिकारी शशिकांत शुक्ला एवं क्षेत्रीय अधिकारी सत्येंद्र उपाध्याय के निर्देशन ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र वार्ड 65 अजयपुर में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों को बंद कराया गया और 21875 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। साथ ही तस्सल फावडे, ड्रम आदि सामान जब्त कर मदाखलत स्टोर पहुंचाया गया। इस कार्रवाई में मदाखलत निरीक्षक राघवेंद्र सिंह एवं ग्रामीण विधानसभा का अमला मौजूद रहा।
इसके साथ ही मदाखलत अधिकारी सतेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में महाराज बाड़ा अंतर्गत सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, टोपी बाजार, एसबीआई बैंक, हेमूचौक, छापाखाना, स्काउट, गाँधी मार्केट के मुख्य मार्गे से हाथ ठेले, फुटपातियों के फड़ को हटवाया जाकर मुख्य मार्ग क्लियर करवाया गया। साथ ही गोल पहाड़िया से हाथठेले व गुमटी को हटवाया जाकर, सिलिंडर जब्त करके मदाखलत कार्यालय पर भिजवाये गए। इस कार्रवाई के दौरान मदाखलत निरीक्षक आजाद खान सहित दल दक्षिण मौके पर उपस्थित रहा।
साथ ही मदाखलत अधिकारी रवि कुमार कोरी के निर्देशन में ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत पागल-खाना क्षेत्र से हाथठेले व गुमटी को हटवाये जाकर सिलिंडर जब्त किया तथा हजीरा क्षेत्र से हाथठेले को जब्त कर मदाखलत कार्यालय पर भिजवाए ।
भैंसे सड़क पर बांधकर गंदगी फैलाने पर वसूला जुर्माना
शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सडक़ पर डालने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। जिसके तहत आज स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में वार्ड क्र.-44 हनुमान नगर फालका बाजार में भैंस डेयरी संचालक रवि पाल द्वारा भैंसे रोड़ पर बांधकर गंदगी फैलाने पर 2500 रुपया का जुर्माना किया गया। कार्रवाई के दौरान जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ मौजूद रहे।रहे।
