अपना शहर

सीवर समस्या हल करने निगमायुक्त ने किया रात में निरीक्षण ; प्रत्येक लाइन और हर चैंबर की सफाई के निर्देश, ताकि कहीं भी सीवर जाम या ओवरफ्लो की स्थिति न बने

वार्ड 5 एवं 18 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या सामने आने के बाद निगमायुक्त रात में मौके पर निरीक्षण किया, सीवर समस्या का जायजा लेकर अधिकारियों को समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए

ग्वालियर। वार्ड क्रमांक 5 एवं 18 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या सामने आने के बाद नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने बीते दिनों की रात मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में सीवर व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने पीएचई अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र की प्रत्येक सीवर लाइन और हर चैंबर की सफाई कराई जाए, ताकि कहीं भी सीवर जाम या ओवरफ्लो की स्थिति न बने। उन्होंने अधिकारियों से सीवर लाइनों की स्थिति की जानकारी भी ली और सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त ने कहा कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या को प्राथमिकता से दूर किया जाए और सफाई के बाद भी संबंधित क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखी जाए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त टी प्रतिक राव, नोडल अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव सहित पीएचई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

गड्डों से राहत के लिए पेंच रिपेयरिंग का कार्य तेज

 नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अभियान चलाकर शहर की सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है।

सहायक यंत्री अमित गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न सड़कों पर पेच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। जिसके तहत आज बैजाताल से नदीगेट तक, सिंधिया प्रतिमा से शान ओ शौकत तक, तिवारी नर्सिंग हाॅम से शिन्दे की छावनी ढलान तक, कोर्णाक हाॅस्पीटल के सामने, पाटनकर चौराहे के पास, किलागेट, पीतल कारखाना रोड़, चार शहर का नाका, मुक्तिधान रोड, पानपत्ते की गोठ, किरार काॅलोनी, सती विहार काॅलोनी, राॅयल एनक्लेव, शताब्दीपुरम, दीनदयाल नगर, केदारपुर गाॅव, पासर विहार, नारायण विहार, पटेल नगर सिटी सेंटर, कुंज विहार फेस 2 , ट्रांसपोर्ट नगर, आदर्श नगर सहित अनेक सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया।