राजनीति

मुख्यमंत्री यादव बुधवार को ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आयेंगे: वे भिण्ड जिले के मालनुपर में गोदरेज कंपनी की चौथी विनिर्माण इकाई का करेंगे शुभारंभ

CM इस दिन दोपहर लगभग 2 बजे विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर आगमन होगा, निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे ग्वालियर विमानतल से हैलीकॉप्टर द्वारा भिण्ड जिले में स्थित मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र जायेंगे

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 अगस्त को अल्प प्रवास (ट्रांजिट विजिट) पर ग्वालियर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का इस दिन दोपहर लगभग 2 बजे विमान द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर आगमन होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल से हैलीकॉप्टर द्वारा भिण्ड जिले में स्थित मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मालनपुर में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इस विनिर्माण इकाई का विस्तार लगभग 450 करोड़ रुपए के निवेश से होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 4.25 बजे वापस ग्वालियर विमानतल पहुँचेंगे और यहाँ से थोड़ी देर बाद वायुमार्ग से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

CM आज   भिंड जिले के अल्प प्रवास पर आयेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 26 अगस्त को भिंड जिले के मालनपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में आयेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 26 अगस्त 2026 को ग्वालियर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर अपरान्ह 02:40 बजे भिण्ड जिले के मालनपुर हेलीपैड पर आयेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह 04:00 बजे मालनपुर हेलीपैड से ग्वालियर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।