ग्वालियर जिले में भी प्रदेश एवं देश के साथ विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (VB-G RAM G) का शुभारंभ गुरुवार को जनपद पंचायत मुरार की ग्राम पंचायत उदयपुर स्थित नीम पर्वत पर समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश जाटव ने दीप प्रज्ज्वलित कर योजना का शुभारंभ किया। परंपरागत वेषभूषा में सजधज कर अतिथियों सहित प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया एवं शंखनाद के साथ योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रियंका घुरैया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, जनपद पंचायत मुरार के अध्यक्ष दिलराज किरार, जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, सचिव तथा ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शंखनाद के साथ विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन का औपचारिक शुभारंभ किया गया। विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित शंखवादक विक्रम ने लगभग पाँच मिनट तक शंखनाद किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सोजान सिंह रावत ने भी शंखनाद कर अभियान के शुभारंभ का संदेश दिया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने योजना के उद्देश्य और ग्रामीण विकास में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सरपंचों, सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में वीर नारी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से निर्मित पर्यावरण अनुकूल मालाओं से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अभिनव पहल ने पर्यावरण संरक्षण और महिला स्व-सहायता समूहों की सृजनात्मक भूमिका का प्रभावी संदेश दिया।
विकसित पार्क के निर्माण के लिए रोपे पौधे
कार्यक्रम के अंत में पौधरोपण किया गया तथा "विकसित भारत VB-G RAM G पार्क
