भोपाल/ग्वालियर। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को उनके घर के नजदीक ही निराकरण करने के उद्देश्य से मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा संचालित “संपर्क अभियान 2026” को सफलता मिली है। 14 मई से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत भोपाल और ग्वालियर रीजन के 16 जिलों में व्यापक स्तर पर 2571 विशेष शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 63 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।
भोपाल रीजन के वृत्तों में लगे शिविर
भोपाल रीजन के अंतर्गत 187 शिविर शहर वृत्त भोपाल में आयोजित किए गए, जिसमें 4305 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण किया गया, इसके साथ ही बैतुल वृत्त में 230 शिविरों में 7045 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण, सीहोर वृत्त में 168 शिविरों में 1616 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण, राजगढ़ वृत्त में 184 शिविरों में 1148 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण, नर्मदापुरम वृत्त में 176 शिविरों में 7582 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण, रायसेन वृत्त में 133 शिविरों में 3,923 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण, भोपाल (ग्रामीण) वृत्त में 132 शिविरों में 2277 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण, विदिशा वृत्त में 102 शिविरों में 3786 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण एवं हरदा वृत्त में 68 शिविरों में 10054 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण किया है।
ग्वालियर रीजन के वृत्तों में लगे शिविर
ग्वालियर रीजन के अंतर्गत मुरैना वृत्त में 188 शिविरों में 2070 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण, शहर वृत्त ग्वालियर में 154 शिविरों में 2324 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण, भिंड वृत्त में 148 शिविरों में 1595 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण, गुना वृत्त में 133 शिविरों में 3219 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण, ग्वालियर (ग्रामीण) वृत्त में 128 शिविरों में 1498 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण, श्योपुर वृत्त में 98 शिविरों में 1497 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण, दतिया वृत्त में 91 शिविरों में 3194 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण, शिवपुरी वृत्त में 174 शिविरों में 2831 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण एवं अशोकनगर वृत्त में 77 शिविरों में 3086 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण किया गया।
इन शिकायतों और सेवाओं पर हुआ त्वरित काम
इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान करना है। शिविरों में मुख्य रूप से उपभोक्ताओं को त्रुटिपूर्ण बिल, मीटर रीडिंग और अन्य बिलिंग संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया। साथ ही मात्र 5 रुपये में नवीन ग्रामीण घरेलू एवं कृषि पम्प कनेक्शन प्रदान किये। वहीं भार वृद्धि, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, स्थाई कनेक्शन विच्छेदन, अस्थायी कनेक्शन, ई-केवायसी और अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC), बंद/खराब मीटर बदलना, स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतें, सर्विस केबल सुधार, वोल्टेज की समस्या और ट्रांसफार्मर से जुड़ी शिकायतों, बिजली बिलों का आंशिक एवं पूर्ण भुगतान, अग्रिम भुगतान पर छूट, बकाया राशि भुगतान तथा अन्य जनहितैषी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किया गया ।
*सफलता की कहानियां*
विद्युत भार वृद्धि का मिला त्वरित लाभ (टीटी नगर)
संपर्क अभियान के अंतर्गत भोपाल दक्षिण शहर संभाग के टीटी नगर जोन के समता चौक में आयोजित शिविर में उपभोक्ता कासिम अली ने विद्युत भार वृद्धि के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उपभोक्ता के आवेदन पर विभागीय अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर मौके पर ही भार वृद्धि का लाभ प्रदान किया गया।
सीहोर के आवेदक को तत्काल मिला नया घरेलू विद्युत कनेक्शन
संपर्क अभियान के अंतर्गत सीहोर संभाग के दोराहा वितरण केंद्र के ग्राम तोरनिया में आयोजित संपर्क शिविर में आवेदक श्री नंदकिशोर ने नवीन घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें तत्काल नवीन घरेलू विद्युत कनेक्शन प्रदान किया गया।
