लाइफस्टाइल

"स्वर्ग सदन आश्रम" में प्रभुजनों के बीच निगमायुक्त ने मनाया जन्मदिन, सेवा-संवेदनशीलता की मिसाल पेश कर कड़ाके की सर्दी को देखते हुए उन्होंने आश्रम में रह रहे सभी प्रभुजनों को कंबल ओडाये, आश्रम' की व्यवस्थाओं की जानकारी ली

उन्होंने प्रभुजनों से मुलाकात कर उनके साथ समय बिताकर कुशलक्षेम भी जाना, साथ ही आश्रम में निवासरत प्रभुजनों की आवश्यकताओं को समझते हुए निगम की ओर से हर-संभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने शनिवार को अपने जन्मदिवस के अवसर पर सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए गुड़ा स्थित आश्रम स्वर्ग सदन में निवासरत प्रभुजनों के बीच पहुंचकर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में रह रहे प्रभुजनों से आत्मीय मुलाकात की और उनके साथ समय बिताकर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान निगम आयुक्त चौधरी ने आश्रम की कार्यप्रणाली एवं वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही आश्रम में निवासरत प्रभुजनों की आवश्यकताओं को समझते हुए नगर निगम की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इतना ही नहीं कड़ाके की सर्दी के मौसम को देखते हुए नगर निगम आयुक्त चौधरी ने आश्रम में निवासरत सभी प्रभुजनों को कंबल वितरित किए, ताकि उन्हें ठंड से बचाव में सहायता मिल सके।

इस अवसर पर निगमायुक्त ने सेवा, संवेदना एवं जरूरतमंदों की सहायता को सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए आश्रम के कार्यों की जानकारी ली और भविष्य में भी आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही। निगम आयुक्त ने अपने जन्मदिवस को जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर मनाते हुए सामाजिक सरोकार एवं मानवीय संवेदना का संदेश दिया है।