करिअर

"मेधावी छात्रों एवं उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान": विद्यार्थियों का प्रोत्साहन और शिक्षकों का सम्मान करना सबका दायित्व : सामाजिक न्याय मंत्री कुशवाह

इधर जिले के पिछड़ा व अल्पसंख्यक मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है: सरदार पटेल योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग मिलेगी

ग्वालियर। शिक्षक समाज के निर्माण की आधारशिला और प्रतिभावान विद्यार्थी देश का उज्ज्वल भविष्य होते हैं। विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षकों के समर्पण का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देते हैं। यह बात सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को ग्वालियर के बाल भवन में आयोजित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट शिक्षकों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। प्राइवेट स्कूल संचालक संगठन द्वारा आयोजित इस समारोह में मंत्री कुशवाह ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, लगन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से सफलता हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों तथा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंत्री कुशवाह ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर जीवन में निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिये आगे बढ़ें। सरकार से उन्हें हर संभव मदद मिलेगी। मंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षकों का समर्पण और मार्गदर्शन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण एवं बेहतर भविष्य की नींव तैयार करता है। ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान को पहचान देने का माध्यम हैं। 

कार्यक्रम में पुष्पा डोढी, पंकज पाठक, शैलेश तिवारी, रामनिवास मिश्रा, साधना कपूर,  ओपी. जैन,  लक्ष्मण सिंह कुशवाह,  पवन गोले,  दिलीप तिवारी, राज जोशी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

जिले के पिछड़ा व अल्प-संख्यक मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, सरदार पटेल योजना केके तहत मिलेगी निःशुल्क कोचिंग, जेईई मेन्स और नीट की निःशुल्क कोचिंग के लिये 10 दिसम्बर तक आवेदन मांगे

अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प-संख्यक वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित सरदार पटेल कोचिंग प्रशिक्षण योजना संचालित है। इस योजना के तहत ग्वालियर जिले के पिछड़े वर्ग के विद्यार्थी जेईई मेन्स एवं नीट प्रवेश परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग के लिए 10 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 10 दिसंबर 2026 तक मध्यप्रदेश शासन के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https://mpom.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन एवं योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, शारदा विहार, आदिम जाति कल्याण विभाग के पास, सिटी सेंटर, ग्वालियर में संपर्क किया जा सकता है। सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ग्वालियर जिले में कुल 90 विद्यार्थियों के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें पिछड़ा वर्ग के 80 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 10 विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। सरकार द्वारा यह योजना आर्थिक एवं अन्य परिस्थितियों के कारण गुणवत्तापूर्ण कोचिंग से वंचित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे हैं।

ये हैं पिछडे एवं अल्प-संख्यक वर्ग के पात्रता की प्रमुख शर्तें

योजना का लाभ लेने केके लिए आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के पास जाति प्रमाण-पत्र तथा अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संबंधित समुदाय का स्व-घोषणा पत्र होना आवश्यक है। परिवार की वार्षिक आय भारत सरकार द्वारा निर्धारित ओबीसी क्रीमीलेयर आय सीमा के अंतर्गत होनी चाहिए। आवेदक की आयु 17 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए तथा संबंधित प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता भी आवश्यक है। योजना का लाभ नियमानुसार सामान्यतः एक बार ही दिया जाएगा।जाएगा।