अपना शहर

"स्वच्छ दिवाली 01 रूपए वाली":नगर निगम ग्वालियर की विशेष पहल, आपके घर की अनुपयोगी वस्तु से किसी जरूरतमंद के घर की होगी आवश्यकता पूर्ण

21 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक एक विशेष अभियान ‘‘स्वच्छ दिवाली 01 रूपए वाली’’ चलाया जा रहा है, नगर निगम ने अनुपयोगी वस्तुओं को रिड्यूस, रीसाइकिल एवं रीयूज के माध्यम से जरूरतमंद के उपयोग में लाया जा सके

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर घरों से निकलने वाले बडे अनुपयोगी सामान के पुर्नउपयोग को लेकर 21 अक्टूबर से 3 नवम्बर  तक एक विशेष अभियान ‘‘स्वच्छ दिवाली 01 रूपए वाली’’ चलाया जा रहा है। जिसमें नागरिक अपने नजदीकी क्षेत्रीय कार्यालय पर अपने घर का पुर्नउपयोग होने वाला सामान जमा करा सकते हैं। सभी सामग्री को एकत्रित कर उसकी रिपेयरिंग कर 01 रूपए में जरूरतमंद व्यक्ति को दिया जाएगा। 

अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशन में ‘‘स्वच्छ दिवाली 01 रूपए वाली’’ चलाया है । उन्होंने बताया दीपावली के अवसर पर शहर के प्रत्येक घर से अनुपयोगी सामग्री कचरे के रूप में बाहर निकाली जाती है, जिससे शहर की सड़कों पर काफी कचरा होता है। इसको लेकर नगर निगम ग्वालियर द्वारा अनुपयोगी वस्तुओं को रिड्यूस, रीसाइकिल एवं रीयूज के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति के लिए उपयोग में लाया जा सके। 

इसके लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा विधानसभा वार एक विशेष वाहन चलाया जाएगा। जिसके माध्यम से घर-घर जाकर अनुपयोगी सामान को एकत्रित किया जाएगा साथ ही आम नागरिक अपने घर से निकलने वाली ऐसी सामग्री अपने नजदीकी क्षेत्रीय कार्यालय पर स्वयं जमा करा सकते हैं। क्षेत्रीय कार्यालयों पर एकत्रित सभी सामग्री को 3-R सेंटर फूलबाग पर पुर्नउपयोग के लिए तैयार किया जाएगा। इसके उपरांत दीपावली के बाद अभियान चलाकर शहर के जरूरतमंद लोगों को 01 रूपयेे में एक वस्तु के आधार पर एक व्यक्ति को पांच वस्तुऐं उपलब्ध कराई जाऐंगी। 

शहर के नागरिक इस पहल में सहभागी बनकर अपने घरों की अनुपयोगी ऐसी वस्तुएं जिन्हें रिड्यूस, री-साइकिल अथवा रीयूज किया जा सके, जिसमें कपड़े, किताबें ,पेपर, प्लास्टिक, गद्दे, जूते एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि अपने घर पर निकाल कर तैयार रखें तथा नगर निगम के सामग्री संगहण वाहन को उपलब्ध करायें। जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति के घर की आवश्यकता पूर्ण हो सके।