ग्वालियर के शीतला माता मंदिर द्वार के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दिवंगत श्रद्धालुओं को थीम रोड स्थित वीर सावरकर सरोवर (कटोराताल) पर रविवार की शाम केंडल जलाकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान हृदय-विदारक सड़क हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने प्रार्थना करते हुए कहा- कि ईश्वर से कामना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही, कांग्रेसियों ने हादसे में घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।
कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष ने कहा, इस दुःख की इस घड़ी में शहर जिला कांग्रेस कमेटी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
।। ॐ शांति ।।
