टॉप न्यूज़

"शीतला माता मंदिर के सामने बड़ा हादसा"; अनियंत्रित ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचला,15 मौतें:26 घायल, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है!

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर पर माता के दर्शनों के लिए मंदिर की लाइन में खड़े थे सभी श्रद्धालु, ट्रक उन्हें ही कुचलता चला गया, हादसे की वजह ब्रेक फेल होना सामने आ रही है

ग्वालियर में चीनौर रोड स्थित शीतला माता मंदिर के पास शनिवार और रविवार की दरमियानी रात (करीब 1:30 बजे) एक बेकाबू ट्रक के श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसने से 12 से 15 लोगों की मौत हो गई और करीब 26 से 29 लोग घायल हैं।

ग्वालियर के आंतरी थाना क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर के सामने आज एक दर्दनाक हादसा हो गया है। ब्रेक फेल होने से एक ट्रक पलट गया और दर्शन के लिए मंदिर के बाहर खड़ी भीड़ को कुचल दिया। हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि करीब 40 से लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह उठते ही लोगों को दुखद घटना की सूचना ने दहला दिया। ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के सामने ही तेज रफ्तार अनियंत्रित लोड ट्रक ने 41 श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण दर्दनाक हादसे में दो पुलिसकर्मी समेत 26 लोग घायल भी हैं।

श्रद्धालुओं और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक आज शनिवार और रविवार के रात एक से डेढ़ बजे के बीच शीतला माता मंदिर पर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। मंदिर के सामने ढलान पर एक ट्रक खड़ा हुआ था। अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और ट्रक ढलान से लुढ़कते हुए पलट गया। इस हादसे में  ट्रक के नीचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु दब गए, ट्रक के पलटने के बाद मौके पर श्रद्धालुओं की चीख-पुकार मच गई। 

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आंतरी थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया और नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए जयरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया है। घायलों में दो एसएएफ के जवान भी शामिल हैं, जो मंदिर पर ड्यूटी में तैनात थे।

JAH के ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के मुताबिक कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर पुलिस ने बताया है कि 13 मृतकों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ब्रेक फेल होना सामने आ रही है।है।