टॉप न्यूज़

"शीतला माता हादसा" ; शैलेन्द्र तोमर को पैर ऑपरेशन के लिए अपोलो हाॅस्पीटल से एयर एम्बूलेंस से एम्स भोपाल भेजा, पूर्व विधायक गोयल ने मुख्यमंत्री एवं अपोलो प्रबंधन का धन्यवाद किया

नारायण विहार निवासी विधवा मां का इकलौता 15 वर्षीय बेटा शैलेन्द्र शीतला माता हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद 18 अक्टूबर को जिला अस्पताल मुरार में भर्ती कराया था

ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के नारायण विहार निवासी विधवा मां रजनी तोमर का इकलौता 15 वर्षीय बेटा शैलेन्द्र तोमर शीतला माता हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद 18 अक्टूबर को जिला अस्पताल मुरार में भर्ती कराया गया था। लेकिन जिला अस्पताल मुरार में फेसीयोटाॅमी की व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीज की हालत गंभीर होती जा रही थी। जिला अस्पताल मुरार के डाॅक्टरों का कहना थाकि तत्काल फेसीयोटाॅमी की व्यवस्था नहीं की गई तो बालक का पैर काटना पडेगा । घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने जिला अस्पताल मुरार पहुंचकर जिला प्रशासन एवं अपोलो प्रबंधन से चर्चा कर तत्काल शैलेन्द्र तोमर को अपोलो हाॅस्पीटल में भर्ती कराया गया। अपोलो प्रबंधन के डाॅक्टरों ने शैलेन्द्र तोमर की तत्काल फेसीयोटाॅमी करके पिछले 3 दिनों में बच्चे का बेहतरीन इलाज किया। इसके बाद अपोलो प्रबंधन ने सलाह दी कि शैलेन्द्र तोमर का बेस्कूलर ऑपरेशन करने के लिए 'एम्स भोपाल' भेजा जाना उचित होगा। इसके बाद तत्काल मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव एवं केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के निर्देश पर आज दोपहर 3 बजे शैलेन्द्र तोमर को भोपाल एम्स के लिए एयर एम्बूलेंस से रवाना कर दिया गया है। अभी शीतला हादसे का दूसरा मरीज अंकित  पुत्र जय नारायण कुशवाह अपोलो में भर्ती है, उसको भी ऑपरेशन के लिए 22 अक्टूबर को भोपाल एम्स भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

इस मौके पर शैलेन्द्र तोमर को अपोलो हाॅस्पीटल से भोपाल एम्स भेजने के मौके पर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, आशू श्रीवास, पार्षद ब्रजेश श्रीवास आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। 

इस मौके पर पूर्व विधायक गोयल ने मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही मरीजों का बेहतरीन इलाज करने के लिए अपोलो प्रबंधन को भी धन्यवाद दिया है।