अपना शहर

"अचलेश्वर महादेव के श्रीगणेश स्थापना" ; बैठक में व्यवस्थाओं की गई समीक्षा, कलेक्टर ने अधिकारियों एवं मंदिर प्रबंधन से जुड़े सदस्यों की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

इधर प्रशासन की जनसेवा के साथ सामाजिक सरोकार की पहल: मंगलधाम के वृद्धजनों के साथ साझा की खुशी, मॉल में हनुमान जी पर आधारित 'फिल्म हनुमान अंश' दिखाई, वृद्धजनों ने कलेक्टर के प्रयास को सराहा

समीक्षा बैठक से पहले कलेक्टर ने मंदिर परिसर का जायजा लिया और पूजा अर्चना भी की, उन्होंने मंदिर में व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा में सभी विभागों के बीच समन्वय के साथ कार्य करके श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने को कहा

ग्वालियर। गणेश महोत्सव के दौरान पवित्र एवं प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान श्रीजी की प्रतिमा की स्थापना के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँगी। गणेश चतुर्थी से एक दिन पूर्व कलेक्टर रुचिका चौहान ने संबंधित अधिकारियों एवं अचलेश्वर महादेव मंदिर प्रबंधन से जुड़े नागरिकों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि गणेश स्थापना एवं महोत्सव के दौरान अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। उन्होंने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने मंदिर प्रबंधन से जुड़े नागरिकों से भी व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की तथा सभी विभागों के बीच समन्वय के साथ कार्य कर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए कहा। बैठक से पहले कलेक्टर श्रीमती चौहान ने मंदिर परिसर का जायजा लिया। साथ ही पूजा अर्चना भी की।

 मंगलधाम के वृद्धजनों के साथ साझा की खुशी, मॉल में 'फिल्म हनुमान अंश' दिखाई, वृद्धजनों ने कलेक्टर के प्रयास को सराहा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रशासन को जनसेवा के साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की दिशा में ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर संवेदनशील पहल की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर ने सामाजिक सरोकार की अनूठी पहल करते हुए मंगल धाम के वृद्धजनों को शहर के एक मॉल में हनुमान जी पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' दिखाई। कलेक्टर  चौहान के इस आत्मीय प्रयास से मंगलधाम के वृद्धजनों के बीच उत्साह और खुशी का वातावरण बना। वृद्धजनों ने सामूहिक रूप से फिल्म का आनंद लिया। उनके लिए यह मौका मनोरंजन के साथ-साथ अपनत्व और सम्मान की सुखद अनुभूति लेकर आया। फिल्म प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार कुलदीप दुबे एवं विभागीय अधिकारी भी वृद्धजनों के साथ सहभागी बने और उनकी खुशी को साझा किया। 

इस अवसर पर वृद्धजनों को फल वितरित किए। अधिकारियों ने उनसे आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम भी जाना। मंगल धाम के वृद्धजनों ने कलेक्टर चौहान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उनके साथ जिस आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ समय बिताया गया, वह उनके लिए विशेष अनुभव रहा। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।