क्राइम

"पुलिस की कॉम्बिंग गश्त"; देर रात सड़कों पर पुलिस फोर्स को देख बदमाशों में मचा हड़कंप , 203 फरार वारंटी गिरफ्तार एवं 251 गुण्डे-हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग हुई, बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला के साथ ही ढाबों को भी चेक किया

कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के थाना इन्दरगंज, सिरोल, मुरार, पुरानी छावनी, महाराजपुरा, विवि में 01-01 तथा थाना ग्वालियर में 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये, एवं देहात के थाना डबरा सिटी, पिछोर, आंतरी, चीनोर एवं उटीला में 01-01 प्रकरण अवैध शराब का पंजीबद्ध किया गया

जुआ के  कम्पू एवं पुरानी छावनी में 01-01 प्रकरण तथा अवैध हथियार का थाना बहोड़ापुर, गिरवाई, थाना विवि एवं बिजौली में 01-01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, इसी तरह महाराजपुरा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध गांजा जब्त किया, इस दौरान 107/116 जाफौ में 02 तथा 01 अन्य कार्यवाही की गई

ग्वालियर। त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए तथा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर जिले में बीती दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस दौरान एएसपी सुजावल जग्गा ट्रैफ़िक, एएसपी डॉ. शिवेश सिंह बघेल, एएसपी ग्रामीण जयराज कुबेर एवं ग्वालियर पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों ने अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।किया।

 इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने- अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी कॉम्बिंग गश्त की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।

*कॉम्बिंग के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 104 स्थाई वारंट, 99 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 132 गुण्डा एवं 119 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के थाना इन्दरगंज, सिरोल, मुरार, पुरानी छावनी, महाराजपुरा, विश्वविद्यालय में 01-01 तथा थाना ग्वालियर मे 02 प्रकरण पंजीबद्व किये गये एवं देहात क्षेत्र के थाना डबरा सिटी, पिछोर, आंतरी, चीनोर एवं उटीला में 01-01 प्रकरण अवैध शराब का पंजीबद्ध किया गया। जुआ के थाना कम्पू एवं पुरानी छावनी में 01-01 प्रकरण तथा अवैध हथियार का थाना बहोड़ापुर, गिरवाई, विश्वविद्यालय एवं बिजौली में 01-01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। थाना महाराजपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध गांजा जप्त किया गया। इस दौरान 107/116 जाफौ में 02 तथा 1 अन्य कार्यवाही की गई।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग गश्त कराई गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों व जिला बदर आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।