क्राइम

'ऑपरेशन ईगल' में यूनिवर्सिटी पुलिस की कार्रवाई'; सोशल मीडिया पर झगड़े के दौरान पिस्टल लहराने वाले युवक को विवि थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी की निशादेही पर एक पिस्टल मय मैग्जीन एवं एक जिंदा राउंड जब्त

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल था, जिसमें कैप्टन रुप सिंह स्टेडियम के पास झगड़े के दौरान एक लड़का हाथ में पिस्टल लिये दिखाई दे रहा था, पिस्टल को नीडम पुल के पास झाडियों में से पुलिस ने बरामद किया

ग्वालियर। एसएसपी ग्वालियर के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन ईगल के तहत अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने तथा अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कैप्टन रुप सिंह स्टेडियम के पास झगड़े के दौरान एक लड़का हाथ में पिस्टल लिये दिखाई दे रहा था। इस वीडियो के संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा एएसपी शिवेश सिंह बघेल को थाना विविद्यालय पुलिस से वीडियों में पिस्टल लिए दिखाई दे रहे लड़के की तलाश कर उसके खिलाफ कार्यवाही कराने के लिए निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विवि के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विवि रविन्द्र कुमार ने थाने की  टीम को वीडियों में पिस्टल लिए दिखाई दे रहे लड़के की पतारसी कर उसे पकड़ने में लगाया गया। जाँच के दौराने उसकी व्यक्ति की पहचान सुमित चौहान निवासी श्रीराम विहार कॉलोनी थाना बहोडापुर के रूप में हुई। इस संदेही सुमित चौहान की तलाश कर उसको पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उसके द्वारा वीडियो में स्वयं होकर हाथ में पिस्टल लेना स्वीकार किया और  पिस्टल को नीडम पुल के पास बनी झाडियों में पत्थर के पीछे छिपाकर रखना बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर नीडम पुल के नीचे बनी झाडियों में पत्थर के पीछे से एक पिस्टल मय मैग्जीन एवं मैग्जीन में लगे एक जिंदा राउन्ड  जब्त किया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना विश्वविद्यालय में अप०क्र0-216/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी सुमित चौहान पुत्र जगदीश चौहान 23 साल निवासी श्रीराम विहार कॉलोनी थाना बहोडापुर जिला ग्वालियर है।

जब्त मशरूका :-एक पिस्टल मय मैग्जीन व एक जिन्दा राउण्ड।

सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी विविद्यालय निरीक्षक रविन्द्र कुमार, सउनि.रामलखन शर्मा, प्रआर दिनेश शुक्ला, सुरेन्द्र तोमर, पुष्पेन्द्र भदौरिया, आरक्षक अनिल कुमार, गौरव आर्य, रविन्द्र टैगोर की सराहनीय भूमिका रही।