राजनीति

मुख्यमंत्री का ग्वालियर विमानतल पर स्वागत; सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला भी उनके साथ आए

ग्वालियर विमानतल पर मुख्यमंत्री की अगवानी करने सांसद भारत सिंह के साथ दोनों जिला अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को राजकीय विमान से दोपहर लगभग 2.50 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पधारे। उनके साथ सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग एवं नवीन व नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला भी आए। विमानतल पर मुख्यमंत्री  यादव का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत, अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव, जीडीए अध्यक्ष, निगम सभापति  मनोज तोमर, पतंजलि संस्कृति संस्थान के अध्यक्ष कौशल शर्मा, प्रदेश मंत्री भाजपा लोकेन्द्र पाराशर, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर  जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत, देवेन्द्र तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिये पहुँचे थे। विमानतल पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, डीआईजी असित यादव, प्रभारी कलेक्टर सोजान सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।