ग्वालियर। कम्पू थाना क्षेत्र की कैंसर पहाड़िया पर झाड़ियों में युवती का शव मिलने की सनसनीखेज घटना का थाना कम्पू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश कर बड़ा दावा किया है। पुलिस के अनुसार शादी से इंकार करने पर दोनों आरोपियों ने युवती की हत्या की थी। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी ईशान खान एवं उसके साथी अरवाज खान को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मारूती बलेनो कार भी कब्जे में ली है।
कंपू पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह आज कम्पू क्षेत्र स्थित कैंसर पहाड़िया पर झाड़ियों में एक युवती की लाश पड़े होने की सनसनीखेज सूचना से ग्वालियर पुलिस में हड़कंप मच गया था। शहर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही वारदातें पुलिस के सामने चुनोती पेश कर रही हैं। ऐसे में सुबह सुबह युवती की हत्या कर झाड़ियों में फैकने की सूचना ने पुलिस को हिलाकर रख दिया।
सूचना पर थाना कम्पू पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया युवती के गले पर कसने के निशान पाए गए। पुलिस ने शव की पहचान मृतका के परिजनों से कराई गई। जांच के दौरान पता चला कि मृतका नया बाजार स्थित एक साड़ी की दुकान पर कार्य करती थी। रविवार की देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की गई तथा थाना कम्पू में गुमशुदगी/अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने महलगांव निवासी ईशान खान पर संदेह व्यक्त किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कम्पू पुलिस द्वारा हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
इस सनसनीखेज हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने पुलिस की टीमें बनाकर मर्डर केस के वांछित सभी आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में पुलिस की टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई, साथ ही आसपास के क्षेत्र के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किए गये। टीमों ने संदिग्ध आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गई तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
दौराने जांच पुलिस टीम ने प्रकरण के संदिग्ध आरोपी की तलाश उनके छिपने के संभावित जगहों पर की गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किये । सोमवार को आज पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर हत्या के प्रकरण में संदिग्ध आरोपी ईशान खान और उसके साथी अरवाज खान को धरदबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होने केंसर पहाडिया पर ले जाकर युवती का गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया।
शादी से इंकार करने पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतका नया बाजार स्थित साड़ी की दुकान पर काम करती थी। आरोपी ईशान खान की मृतका से बातचीत होती थी तथा वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन मृतका ईशान से शादी नहीं करना चाहती थी। इसी बात से परेशान होकर आरोपी ईशान ने अपने साथी अरवाज खान के साथ मिलकर युवती की हत्या की योजना बनाई।
आरोपियों ने मृतका की दुकान की रैकी की। बीते रोज 30 अगस्त की रात करीब 09 बजे, जब युवती दुकान से काम समाप्त कर घर के लिए निकली, तब आरोपियों ने उसे केआरजी कॉलेज के पास जबरदस्ती कार में बैठाया और कैंसर पहाड़िया ले गए। वहां दोनों आरोपियों ने युवती का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
*घटना में प्रयुक्त बलेनो कार जब्त*
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मारूती बलेनो कार कब्जे में ली गई है । पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह कार उनके परिचित की है, जिसे वे शाम करीब 06 बजे मांगकर लाए थे तथा घटना को अंजाम देने के बाद रात करीब 11 बजे कार वापस कर दी थी। कम्पू थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को ह्त्या प्रकरण में हिरासत में लेकर कार्यवाही की जा रही है।
*हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी*
1. मुख्य आरोपी ईशान खान निवासी गली नं. 3 महलगांव, थाना विश्वविद्यालय जिला ग्वालियर।
2. आरोपी अरवाज खान निवासी गली नं. 3 महलगांव, थाना विश्वविद्यालय जिला ग्वालियर।
*जब्त मशरूका*:- घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कार की जब्त।
*सराहनीय भूमिका* :- थाना प्रभारी कम्पू अमर सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी झांसी-रोड शक्ति सिंह यादव, थाना प्रभारी सिरोल गोविन्द बगौली, थाना प्रभारी विवि रविन्द्र कुमार, थाना प्रभारी हस्तिनापुर देवेन्द्र लोधी, साइबर सेल प्रभारी रजनी रघुवंशी, उप निरीक्षक. विश्वीर जाट, प्रआर. रामवरन लोधी झांसी-रोड प्रआर. राजेश तोमर, आरक्षक अजब सिंह, नवल सिंह अनिल मौर्य ,राजेन्द्र गौतम एवं आरक्षक रामनिवास यादव थाना सिरौल की सराहनीय भूमिका रही।रही।
