राजनीति

"मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान”; ग्वालियर जिले में तीसरा जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर शनिवार 29 अगस्त को बिलौआ में आयोजित होगा

इस बार शुक्रवार 28 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश होने के कारण जन-विश्वास शिविर शनिवार 29 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है

ग्वालियर। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्वालियर जिले का तीसरा जिला स्तरीय शिविर शनिवार 29 अगस्त को बिलौआ नगर परिषद में आयोजित होगा। शुक्रवार 28 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश होने के कारण जन-विश्वास शिविर शनिवार 29 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से नगर परिषद बिलौआ के सभी वार्डों के निवासियों को लाभान्वित कराया जायेगा। शिविर शुरू होने से पहले विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ फील्ड भ्रमण कर अपने- अपने विभाग की संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।

जिला स्तरीय जन-विश्वास शिविर में जन-संवाद एवं उद्योग संवाद आयोजित किए जाएंगे। उद्योग संवाद में वृहद, एमएसएमई तथा कुटीर उद्योगों से जुड़े उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही उद्यमियों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। 
बता दे कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित होने जा रहा है।