दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के मतों की गणना आज सोमवार को शासकीय पोलीटेक्निक कॉलेज दतिया में बनाये मतगणना केन्द्र पर सुबह 8 बजे से शुरू हुई। मतगणना उपरांत दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह को रिटर्निग ऑफीसर द्वारा विजयी घोषित किया गया।
दतिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह 66757 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। इनके निकटतम प्रतिद्धति भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 60741 मत मिले। इस दौरान निर्वाचन प्रेक्षक विजय भारती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल, सीईओ जिला पंचायत दतिया अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
