टॉप न्यूज़

'रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई' ; चार वाहन जब्त, जिला प्रशासन की लगातार प्रभावी कार्रवाई में शनिवार को रेत के अवैध परिवहन में लगे वाहनों के खिलाफ़ विशेष अभियान चलाया

एसडीएम ग्वालियर सिटी एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की, जब्त वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया है

ग्वालियर। जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर शनिवार को रेत के अवैध परिवहन में लिप्त वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम ग्वालियर सिटी एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त चार वाहनों को जब्त किया गया है।

जब्त किए गए वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।