क्राइम

दतिया उप-चुनाव के बीच अवैध शराब पर कार्रवाई ; आबकारी दल ने होटल ढाबों, किराना गुमटियों आदि की चेकिंग व गश्त में 57 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की, मौके से 02 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया

दबिश में 05 प्रकरण दर्ज किये , जब्त मदिरा की कीमत 11,400 रूपये बताई गई है , दतिया कलेक्टर के निर्देश पर उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर के मार्गदर्शन में हुई है संयुक्त कार्रवाई

दतिया। आबकारी आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर के निर्देशानुसार दतिया विधानसभा उप निर्वाचन 2026 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े के मार्गदर्शन एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के द्वारा विशेष प्रवर्तन कार्य किये जाने के लिए ग्वालियर संभाग के जिलों के कार्यपालिक अधिकारी एवं स्टॉफ की ड्यूटी आबकारी उड़नदस्ता के रूप में लगाई गई है। इस सयुंक्त आबकारी उड़नदस्ते में शुभम दांगोडे, जिला आबकारी अधिकारी, जिला शिवपुरी के नेतृत्व में प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी दतिया रामकुमार सूत्रकार के सहयोग से बीते रोज 29 जुलाई को दतिया क्षेत्र में होटल ढाबों, किराना की गुमटियों आदि की चेकिंग एवं गश्त की गई। इस दौरान अवैध मदिरा विक्रय होते पाये जाने पर मौके पर कुल 57 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धाराओं के तहत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए हैं। साथ ही मौके से 02 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है । जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 11,400 रूपये है।