राजनीति

दतिया भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ फर्जी/भ्रामक पत्र जारी करने वाले के खिलाफ़ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज, चुनावी माहौल को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है

निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है, सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और फर्जी प्रचार पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे

दतिया। विधानसभा उपचुनाव के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम से सोशल मीडिया पर कथित रूप से फर्जी एवं भ्रामक पत्र प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भाजपा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फर्जी पत्र जारी कर मतदाताओं को भ्रमित करने और चुनावी माहौल को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

निर्वाचन आयोग से आग्रह किया गया है कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और फर्जी प्रचार पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।